निदेशक मंडल


निदेशक - मानव संसाधन  -  श्री अरविन्द वडनेरकर

1987 बैच के भारतीय दूरसंचार सेवा अधिकारी श्री अरविन्द वडनेरकर ने 14.10.2019 को भारत संचार निगम कार्यालय में निदेशक (मानव संसाधन) के रूप में पदभार ग्रहण किया है। उन्होंने एन.आई.टी. भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक्स अभियांत्रिकी में स्नातक एवं तत्पश्चात सिम्बायोसिस पुणे से कार्यकारी एम.बी.ए. किया है। उन्होंने भोपाल और अहमदाबाद में दूरस्थ नेटवर्क रखरखाव से दूरसंचार विभाग में अपनी सेवाएँ प्रारम्भ की।


वह प्रथम चरण के मोबाइल निविदा का मूल्यांकन करने वाली कोर टीम का अंग रहे तथा उन्होंने भारत संचार निगम पश्चिम क्षेत्र में मोबाइल सेवाओं के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने मोबाइल नेटवर्क से संबन्धित सभी क्षेत्रों में कार्य किया है। वर्ष 2004 में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिये उन्हें भारत संचार निगम के सर्वोच्च पुरस्कार 'अति विशिष्ट सेवा पदक' से सम्मानित किया गया।


मोबाइल विस्तार के पांचवें चरण में उन्होंने एक प्रमुख भूमिका निभाई। जम्मू-कश्मीर में काम करने के दौरान उन्होंने अमरनाथ यात्रा मोबाइल कवरेज परियोजना को पूरा किया। तत्पश्चात उन्होंने दूरसंचार जिला, पुणे में प्रबंध निदेशक के रूप में विभिन्न क्षेत्रों - प्रशासन, ई.बी., विक्रय एवं विपणन; महाराष्ट्र परिमंडल में प्रबंध निदेशक (मोबाइल) और फिर औरंगाबाद तथा पुणे में दूरसंचार जिला प्रमुख के रूप में कार्य किया है।


निदेशक (मानव संसाधन) के रूप में वह सम्पूर्ण भारत संचार निगम के सभी मानव संसाधन संबन्धित कार्यों के लिए जिम्मेदार है।